पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
23-Jul-2022 12:30 PM 7762
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (AGENCY) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच देश में शनिवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। जिससे करीब दो माह से ईंधन के दामों में राहत बनी हुयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 103.20 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^