'फाइटर' ने 200 करोड़ की कमाई की
16-Feb-2024 10:37 AM 5898
मुंबई, 16 फरवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म एरियल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एयर फोर्स के फाइटर पायलट्स की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म फाइटर में ऋतिक और दीपिका की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीन हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म फाइटर ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। 'फाइटर' में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर की भी अहम भूमिका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^