फ़्लेयर का नया अभियान बस फ़्लेयर और कुछ नहीं
05-Oct-2023 07:03 PM 6854
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (संवाददाता) भारत में पेन सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी फ़्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह के साथ नया अभियान 'बस फ़्लेयर और कुछ नहीं' की शुरूआत की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि तेज़ गति से भाग रहे डिजिटल युग में, जहां प्रौद्योगिकी अक्सर केंद्र में रहती है उसका मानना है कि कागज पर कलम से लिखने का हमेशा जिंदा रहने वाला आकर्षण है। ब्रांड ने इसके साथ ही 'लिख के दूं क्या' अभियान भी शुरू किया है जो फ़्लेयर राइटोमीटर की विशेषता पर प्रकाश डालता है। ब्रांड फ़्लेयर राइटोमीटर 10,000 मीटर तक लिख सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^