फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत को दी बधाई
23-Aug-2023 08:17 PM 2632
इस्लामाबाद, 23 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिये एक 'खूबसूरत लम्हा' बताते हुए भारत को बधाई दी है। श्री चौधरी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “चंद्रमा पर चंद्रयान-3 का उतरना इसरो के लिये कितना बड़ा क्षण है, मैं इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है। शुभकामनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^