फील्ड हॉकी में योगदान के लिए सर्पाल सिंह सम्मानित
19-May-2023 02:33 PM 4236
नई दिल्ली,19 मई (संवाददाता) अनुभवी फील्ड हॉकी खिलाड़ी और जाने माने कोच सर्पाल सिंह को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। राउंडग्लास स्पोर्ट्स के संस्थापक निदेशक सर्पाल सिंह ने अपने करियर में विभिन्न हॉकी टूर्नामेंटों में पंजाब और भारत का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही खिलाड़ियों को सलाह देने और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों और भारत के ओलंपियन सहित प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण करने में खुद को समर्पित किया। उन्होंने उत्तर रेलवे की टीमों को भी प्रशिक्षण दिया हैजिन्होंने नेहरू गोल्ड कप, बॉम्बे गोल्ड कप और ग्वालियर गोल्ड कप कि ट्राफी अपने नाम किया है। उत्तर रेलवे हॉकी टीम के कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, सर्पाल सिंह ने भारत के कुछ बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों को तैयार किया। पिर्थीपाल सिंह, मोहिंदर लाल, हरबिंदर सिंह, चांद सिंह, मुखबेन सिंह, वरिंदर सिंह, अजीत सिंह, इंदर सिंह सरपाल सिंह के महान शिष्यों में से एक हैं। सिंह ने कहा, “फील्ड हॉकी में मेरे योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं बहुत आभारी हूं। एक बार फिर, मैं इस स्वीकृति के लिए खेल मंत्रालय को दिल से धन्यवाद देता हूं और इसके लिए वास्तव में विनम्र महसूस करता हूं। भारत के गौरवशाली हॉकी इतिहास का हिस्सा होना एक अविश्वसनीय विशेषाधिकार रहा है, और मैं इसमें भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^