फेलोशिप बंद करने का कोई कारण नहीं : गोयल
07-Jul-2023 10:25 PM 5598
नयी दिल्ली 07 जुलाई (संवाददाता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली विधानसभा के लिए फेलोशिप बंद करने का कोई कारण नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने आज उपराज्यपाल को पत्र लिखकर उनके आदेश का विरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि दिल्ली विधानसभा अनुसंधान केंद्र (डीएआरसी) के फेलोशिप कार्यक्रम को बंद करने का कोई कारण नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि इस फ़ेलोशिप को सामान्य प्रयोजन समिति की सिफारिशों पर लागू किया गया था और विधानसभा द्वारा भी इस पर सहमति व्यक्त की गई थी। इसके साथ ही इस प्रस्ताव को दिल्ली सरकार के वित्त विभाग द्वारा अनुमोदित किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^