फिजी ने तूफान की चेतावनी जारी की
13-Nov-2023 11:31 AM 2742
सुवा, 13 नवंबर (संवाददाता) फिजी ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात के द्वीप राष्ट्र पर पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर मंगलवार से बुधवार तक के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है। फिजी मौसम विज्ञान सेवा ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय को यासावा और मामानुका समूह, पश्चिमी और दक्षिणी विटी लेवु, वातुलेले, कदावु और आसपास के छोटे द्वीपों के लिए तूफान की चेतावनी सक्रिय करने के लिए प्रेरित किया है। जबकि वनुआ लेवु का पश्चिमी भाग, पूर्वी विटी लेवु और लोमाइविटी समूह में तूफान की चेतावनी अभी भी प्रभावी है। पूरे देश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय जनता से संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करने का आग्रह कर रहा है। देश के कुछ हिस्सों में अभी बाढ़ दर्ज की गयी है, मौसम कार्यालय ने कहा है कि जनता को बाढ़ के पानी और बाढ़ वाली नदियों, नालों, सड़कों और पैदल मार्गों से दूर रहना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^