फिलीपींस के राजधानी क्षेत्र में आग लगने से चार लोगों की मौत
05-Oct-2023 10:05 AM 2706
मनीला, 05 अक्टूबर (संवाददाता) फिलीपींस के राजधानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक घर में आग लग जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने यह जानकारी दी। ब्यूरो ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी टैगुइग शहर के एक गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:00 बजे आग लग गई। ब्यूरो ने कहा कि संकरी गलियों के कारण अग्निशमन कर्मियों को गांव में प्रवेश करने में संघर्ष करना पड़ा। अग्निशमन कर्मियों ने 40 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^