फिलीपींस में आग झुलस कर दो की मौत
09-Nov-2023 09:36 AM 5051
मनीला, 9 नवंबर (संवाददाता) फिलीपींस की राजधानी मनीला में गुरुवार तड़के एक आवासीय क्षेत्र में आग लगने के कारण में 69 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय उसके पुत्र की मौत हो गई। फिलीपींस के अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधीक्षक एडुआर्डो लून ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 0:30 बजे लगी और तेजी से फैल गई। अग्निशमन कर्मियों ने तड़के करीब तीन बजे आग पर काबू पाने की घोषणा की। आग ने कम से कम 20 घरों को जला दिया और इससे लगभग 40 परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “दोनों पीड़ितों के शव बाथरूम और लिविंग रूम में पाए गए।” आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^