फिलीपींस में सैनिकों ने तीन संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया
07-Oct-2024 09:40 PM 5058
मनीला, 07 अक्टूबर (संवाददाता) फिलीपींस के सैनिकों ने दक्षिणी प्रांत लानाओ डेल सुर में हुई झड़प के दौरान तीन संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया है। यहां की सैन्य रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि शनिवार देर रात सैनिकों और छह विद्रोहियों के बीच कपाई शहर के बाहरी इलाके में पांच मिनट तक झड़प हुई। इसमें तीन संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया गया है और झड़प स्थल से चार उच्च क्षमता वाले आग्नेयास्त्र बरामद किये गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^