फिल्म जवान से विजय सेतुपति का नया पोस्टर रिलीज
24-Jul-2023 11:31 PM 8663
मुंबई, 24 जुलाई (संवाददाता) दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म जवान से उनका नया पोस्टर रिलीज हो गया है।दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'जवान' के निर्माताओं ने विजय सेतुपति का एक नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में विजय के किरदार को मौत का सौदागर बताया गया है। पोस्टर में विजय की दो तस्वीरें हैं, एक क्लोज-अप शॉट में, जिसमें विजय सनग्लासेस पहने हुए हैं। दूसरी तस्वीर में विजय एक लॉन्ग शॉट में जैकेट पहने खड़े हैं। एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^