फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का गाना 'होठवा से रोज राजा' रिलीज
07-May-2025 03:20 PM 3912
मुंबई, 07 मई (संवाददाता) अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित की फिल्म फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का गाना 'होठवा से रोज राजा' रिलीज हो गया है।अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के अभिनय से सजा हुआ तथा अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया हुआ रोमांटिक गाना 'होठवा से रोज राजा' दर्शकों के बीच आ गया है।इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीतकार साजन मिश्रा हैं।काशवी आर्ट्स बैनर तले निर्मित की गई फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी आदि हैं। इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखी है। डीओपी आर आर प्रिंस, संगीत निर्देशक साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडिटर हरिहर सिंह हैं। बैक ग्राउंड वैभव-राजू ने दिया है। विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है। अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि 'भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का गाना बहुत ही मनोरंजक है। यह फ़िल्म भी कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार है, जो हर किसी को बहुत पसंद आ रही हैं। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^