फिर एक बार मोदी सरकार, बन चुका है जन-जन का नारा: जोशी
04-Mar-2024 11:23 PM 4399
चित्तौडगढ़, 04 मार्च (वार्ता ) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने पर उनका विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। श्री जोशी ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी कर दिया है और सांवलिया सेठ के दर्शन भी किए। इससे पहले चित्तौडगढ़ आते समय रास्ते में अनेक स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^