19-Feb-2025 11:07 PM
7130
नई दिल्ली 18 फरवरी (संवाददाता) भारतीय निर्यातकों का संगठन फियो ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की भारत यात्रा के बाद भारत और कतर के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का स्वागत किया है।
फियो के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बुधवार को इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग को नया आयाम देने के साथ-साथ व्यापार और निवेश प्रवाह में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जो दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाएंगी। इनमें द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की स्थापना शामिल है, जो व्यापार, निवेश, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी और भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खोलेगी। इसके अलावा, भारत और कतर ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां और निवेश बढ़ने की उम्मीद है।...////...