फ्रांस में आग दुर्घटना में सात लोगों की मौत
18-Jul-2024 04:40 PM 4070
पेरिस, 18 जुलाई (संवाददाता) फ्रांस के नीस शहर में बुधवार रात लगी आग में सात लोगों की मौत हो गयी, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा, “अग्निशमन विभाग की तत्काल कार्रवाई से कई और लोगों को हताहत होने से बचाया जा सकता था।” उन्होंने कहा कि आग लगने के पीछे के कारणों की जांच जारी है। आग बुझाने में कुल 25 दमकल गाड़ियां और 72 दमकलकर्मी शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^