फ्रांस में वेकेशन मना रही है नीना गुप्ता
14-Jul-2023 11:59 AM 3502
मुंबई, 14 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों फ्रांस में पति विवेक मेहरा के साथ वेकेशन मना रही हैं। नीना गुप्ता इन दिनों पति विवेक मेहरा के साथ फ्रांस में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं।नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फ्रांस वेकेशन की कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। नीना गुप्ता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह फ्रांस के किसी रेस्त्रां में बॉलीवुड के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके पति भी उनका खूब साथ दे रहे हैं और इंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा है, 'मौगिन्स, फ्रांस में मौजा ही मौजा!' इसके अलावा नीना ने वेकेशन से एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कई लोगों के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नीना गुप्ता के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^