पिछड़े-अतिपिछड़ों के विरोध में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही केंद्र सरकार: जदयू
05-Dec-2023 07:41 PM 1300
पटना 05 दिसंबर (संवाददाता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पिछड़ा-अतिपिछड़ा विरोधी बताया और कहा कि यही वजह है वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने बिहार के पिछड़े-अतिपिछड़े और दलित समाज के विकास के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को बेहद जरूरी बताते हुए मंगलवार को कहा कि जातिगत गणना के नतीजों से यह साफ़ हो गया है कि बिहार में पिछड़े-अतिपिछड़े और दलित समाज के लोग सर्वाधिक हैं। जाहिर है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर राज्य की कुल जनसख्या में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले इन्हीं लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। यह समाज तेजी से प्रगति करेंगे और इनके माथे से गरीबी का ठप्पा हट जाएगा लेकिन इस समाज के लोगों को बंधुआ मजदूर समझने वाली भाजपा इनकी प्रगति की बात सोच भी नहीं सकती। यही वजह है कि यह लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^