पिकअप वाहन पलटने से 18 श्रद्धालु घायल
07-Aug-2024 11:20 PM 7372
खरगोन/ बड़वानी, 07 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के बड़वानी और खरगोन जिले की सीमा से लगे धार्मिक स्थल नागलवाडी भिलट देव मंदिर क्षेत्र में आज शाम पिकअप वाहन पलटने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन पलट जाने के चलते कई लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया यह रास्ता छोटे वाहनों के लिए प्रतिबंधित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^