पोकेमॉन गो अब हिंदी में
16-Sep-2023 07:53 PM 9234
नयी दिल्ली, 16 सितंबर(संवाददाता) द पोकेमॉन कंपनी (टीपीसी) ने नियैन्टिक के साथ मिलकर अपने विश्व स्तर पर लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग ऐप पोकेमॉन गो को हिंदी में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने कल रात यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुये कहा कि हिंदी एशिया की छठी और वैश्विक स्तर पर 15वीं भाषा है जिसमें इस गेम का स्थानीयकरण किया गया है। उपयोगकर्ता अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई पोकेमॉन के नाम भी हिंदी में रखे गयें हैं। 1996 में लॉन्च होने के बाद से पोकेमॉन एक प्रतिष्ठित वीडियो गेम और मनोरंजन फ्रेंचाइजी के रूप में लोगों को जोड़ रहा है, जिसे दुनिया भर के सभी उम्र के लाखों प्रशंसक पसंद करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^