बिहार स्थित होटल अन्नपूर्णा में नाच और शराब पार्टी को लेकर पुलिस ने की छापेमारी
03-Nov-2021 10:19 AM 4684
बिहार |जीटी रोड के डोभी पोखरा के पास स्थित होटल अन्नपूर्णा में सोमवार की रात नर्तकियों का नाच और शराब पार्टी को लेकर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़़ मच गई। नर्तकियों समेत आयोजक भी फरार हो गया। छापामारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्यक्रम स्थल से स्टेप्लाइजर, बैंजो, माइक और स्पीकर जब्त किया गया। पुलिस पदाधिकारी गणेश राम के बयान पर बिना अनुमति डांस प्रोग्राम करने और पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मद्य निषेघ कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नशे की हालत में एक गिरफ्तार थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से औरवादोहर गांव निवासी अनुज कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। अनुज की जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि स्टेप्लाइजर, बैंजो, माइक और स्पीकर जब्त किया गया है। अनुज और होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मंगलवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मौके से फरार 10 अज्ञात व्यक्ति का शिनाख्त किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पहचान कर लिया जाएगा। नृत्य के आयोजक का भी पता लगाया जा रहा है। उक्त स्थान पर आयोजक के द्वारा लगभग आधा दर्जन नर्तकी को लाकर नृत्य का कार्य करवाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को दिया गया था। नृत्य का कार्यक्रम देखने के लिए धीरे-धीरे लोगों का जमावड़ा लगते जा रहा था। Police raided liquor party..///..police-raided-hotel-annapurna-in-bihar-regarding-dance-and-liquor-party-326413
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^