पूनियां का रोहतक में हुआ अपेंडिक्स का ऑपरेशन
02-Oct-2024 09:04 PM 9688
जयपुर/रोहतक, 02 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां का हरियाणा के रोहतक में मंगलवार देर रात अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प अभियान में दो महीने से अधिक समय से निरंतर अथक परिश्रम कर रहे डॉ पूनियां के पेट में मंगलवार रात को अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच में उन्हें अपेंडिक्स होने की जानकारी सामने आने पर चिकित्सकों ने देर रात अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया, अब चिकित्सकों की सलाह के अनुसार वह कुछ दिन स्वास्थ्य लाभ पर रहेंगे। हालांकि वह आज अस्पताल से ही दूरभाष के माध्यम से चुनाव प्रबंधन में जुटे रहे और ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने अस्पताल में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फ़णीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता सहित प्रदेश टीम के साथ अस्पताल में ही चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा कर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^