पूर्व कप्तान धौनी परिवार के साथ पहुंचे नैनीताल, कैंची धाम में करेंगे दर्शन
14-Nov-2023 09:46 PM 8205
नैनीताल, 14 नवंबर (संवाददाता) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी अपने परिवार के साथ मंगलवार को अपनी मातृभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे। वह कल प्रसिद्ध कैंची धाम में नीम करौली महाराज के दर्शन कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार धौनी आज शाम को कैंची धाम पहुंचे लेकिन बताया जा रहा है कि वह भीड़भाड़ के चलते नीम करौली महाराज के दर्शन नहीं कर पाये। वह नैनीताल लौट आये। माना जा रहा है कि बुधवार सुबह वह कैंची धाम दर्शन को जायेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी भी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^