पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह की हालत स्थिर
14-Jun-2022 10:29 PM 7972
चंडीगढ़ 14 जून (AGENCY) पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर बनी हुई है। श्री बादल को कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले हाल में उन्हें सीने में दर्द के चलते पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उसके बाद कल उन्हें अस्थमा की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है तथा उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। श्री बादल के बेटे एवं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ट्वीट किया कि बड़े बादल को रूटीन चैकअप के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^