पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया
29-Jul-2023 03:43 PM 4477
रांची, 29 जुलाई (संवाददाता)भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर फिर से जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। श्री दास ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसपर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। श्री दास ने कहा कि पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करता रहूंगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^