पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शाताब्दी समारोह में आयोजित होंगे किसान सम्म्मेलन
05-Jun-2025 12:00 AM 910

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जनजाति समुदाय को 2022 में पेसा एक्ट की सौगात मिली। इसके अंतर्गत कई प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में 5300 से अधिक पंचायतों ने पेसा एक्ट के माध्यम से सहभागिता बढ़ाई है। प्रदेश के जनजाति बहुल 88 विकासखंडों के गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार में सवेरा आए, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। युवाओं के लिए एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनजातीय योध्दाओं के बलिदान को स्कूल एवं कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। जनजातीय वर्ग की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने से दुनिया में एक अलग संदेश पहुंचा है। प्रदेशभर में सांदीपनि विद्यालय खोलकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात उमरिया जिले के पाली में ‘पेसा महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमि-पूजन और 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^