पूर्वाेत्तर में आधार बढ़ाने को आप लड़ेगी मिज़ोरम विधानसभा चुनाव
16-Oct-2023 05:21 PM 1795
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में संगठन का निर्माण करना और चुनाव लड़ना काफी कठिन है इसके बावजूद वहाँ के लोगों की अकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मिजोरम में चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है। आप के पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने सोमवार को यहाँ संवाददाता सम्मेलन में मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन विस्तार और चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। संगठन विस्तार के लिए समन्वय समिति और पूर्वोत्तर प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और बेरोजगारी समेत कई समस्याओं से जूझ रही है। लोगों को यकीन है कि इन समस्याओं का समाधान सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^