पूर्वी इंडोनेशिया में मध्यम दर्जे का भूकंप
11-Jun-2023 03:44 PM 4134
जकार्ता, 11 जून (संवाददाता) इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि दोपहर 13:51 बजे (जकार्ता समय) आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गयी। इसका केन्द्र वारोपें जिले से 18 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 48 किमी की गहराई में स्थित था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^