पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे व निश्चित तौर पर जीतेंगेः विक्रमादित्य
16-Apr-2024 10:47 PM 3755
शिमला, 16 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मंडी संसदीय सीट से मैदान में उतारा है। वह जल्द ही अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। श्री सिंह ने शिमला में मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मंडी की जनता का उनके परिवार को पहले भी आशीर्वाद मिला है। वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और निश्चित तौर पर जीतेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^