प्रदेश भर में धूमधाम और हर्षोंल्लास से मनायी गयी स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ
15-Aug-2023 06:14 PM 7347
लखनऊ 15 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर बुंदेलखंड के झांसी में मुख्य आयोजन ऐतिहासिक दुर्ग पर किया गया जहां जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सेना के बैंड ने राष्ट्रगान और अन्य देशभक्ति गीतों की मधुर स्वरलहरियों से मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने शांति का संदेश देते हुए सफेद कबूतर और तीनरंग के गुब्बारे हवा में छोड़े। उन्होंने मौजूद लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलायी और तिरंगे के सम्मान के प्रति हर किसी की जिम्मेदारी को लेकर अवगत कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^