प्रदेश का किसान कांग्रेस को चोट करेगा: पूनियां
15-Sep-2022 07:30 PM 2443
अजमेर 15 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने कहा है कि गत विधानसभा चुनाव में राज्य के किसानों ने भले ही कांग्रेस को वोट दे दिया हो लेकिन इस बार 2023 के चुनाव में प्रदेश का किसान कांग्रेस को चोट करेगा। डा. पूनिया आज अजमेर-किशनगढ मार्ग के होटल रमाडा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्जा माफी का वादा ढकोसला साबित हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी को भी लपेटते हुए कहा कि- जिस तरह माधुरी दीक्षित ने एक..दो..तीन..चार..पांच..छ..सात..वाला गाना गाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^