प्रदेश के पर्यटन स्थलों के तेजी से विकास में लगी है सरकार: जयवीर सिंह
03-Feb-2024 11:32 PM 7805
मैनपुरी 03 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज मैनपुरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास करने का काम तेजी से कर रही है। पर्यटन से प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने सड़क और रेल मार्गो का आधुनिकीकरण के लोगों की यात्रा को सुगम किया है। औड़ेन्य पड़रिया स्थित भैंरव बाबा मंदिर के विकास कार्यों शिलान्यास के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क,रेल और हवाई मार्ग से लोगों को आवागमन की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मैनपुरी सहित प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम तेजी से हो रहा है।मैनपुरी से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा के लिए ट्रेन बढ़ाने हेतु रेल मंत्रालय को अगले सप्ताह पत्राचार किया जाएगा ताकि जनपद के लोगों को रेलवे यातायात की सुविधा मिल सके।अधिकारियों को निर्देश हैं कि लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान हो और जनकल्याण कारी योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^