प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए तैयार बैठी है: खींवचर
23-Jul-2023 10:43 PM 6883
अजमेर 23 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने को तैयार बैठी है। अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर के कड़ैल में ..नहीं सहेगा राजस्थान.. के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान गहलोत सरकार , किसानों -मजदूरों-बेरोजगारों-महिलाओं-विद्यार्थियों-उद्योगपतियों सहित किसी भी वर्ग के प्रति संवेदनशील नहीं रही है। अपराध में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। महिलाएं एवं बच्चियाँ सुरक्षित नहीं है। हिन्दू रीति रिवाजों के अवसर पर साम्प्रदायिक घटनाएं घट हो जाती है। ऐसा राज जनता के किसी काम का नहीं। उन्होंने पुष्कर से फिर भाजपा उम्मीदवार को जीतवाने के लिये सभी का आवाह्न किया। इसके लिए बूथ सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^