प्रदेश सरकार अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए पीपीपी मॉडल को दे रही है बढ़ावा
06-Jul-2024 07:39 PM 6144
लखनऊ, 06 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार 2027-28 तक राज्य के लिए एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल को बढ़ावा दे रही है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सरकार राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों और पीपीपी एकीकरण की महत्वपूर्ण क्षमता वाले अन्य क्षेत्रों में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल को बढ़ावा दे रही है। राज्य ने इस विजन को साकार करने के लिए 2023-24 से 2027-28 तक 105 लाख करोड़ रुपये से 120 लाख करोड़ रुपये का निवेश लक्ष्य रखा है। 2022-23 में यूपी की अर्थव्यवस्था का मूल्य 279 बिलियन डॉलर था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले पांच वर्षों में इसे एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार तीव्र और समावेशी विकास पर जोर दे रही है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, क्षेत्रीय हस्तक्षेप लागू किए जा रहे हैं और विकास को बढ़ावा देने वाले प्रमुख क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्य क्षेत्रों में कृषि, विनिर्माण, पर्यटन और आईटी और आईटीईएस, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और शहरी विकास शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^