प्रधान ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया
21-Aug-2021 11:49 PM 4438
नयी दिल्ली 21 अगस्त (AGENCY) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री प्रधान ने कहा, “ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विचार परिवार के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन से गहरी वेदना हुई है। कल्याण सिंह जी एक समर्पित जननेता थे जिन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में देश और संगठन की सेवा की। राम मंदिर निर्माण के लिए उनके अनवरत प्रयासों को सदैव याद किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^