प्रधानमंत्री के दिल में बसता है झारखंड :बाबूलाल मरांडी
14-Nov-2023 11:38 PM 4867
रांची,14 नवंबर (संवाददाता) झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने आज रात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ एवम अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,अन्नपूर्णा देवी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,राष्ट्रीय मंत्री एवम निवर्तमान महापौर आशा लकड़ा,सांसद सुदर्शन भगत,अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,संजय सेठ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,सुदेश कुमार महतो,समरी लाल शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^