प्रधानमंत्री की वजह से ही विश्व में बढ़ा है भारत का सम्मान: गिरीश चंद यादव
07-Jan-2024 08:05 PM 9456
जौनपुर, 07 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के वजह से ही आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान बड़ा है और परचम लहरा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकास खंड करंजाकला के ग्राम सभा मिल्कोपुर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि नौ वर्ष में जो भी देश में परिवर्तन आया है , उससे दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^