प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर झारखंड राजभवन में आयोजित “नेत्रदान शिविर
17-Sep-2023 11:07 PM 7018
रांची, 17 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर आज राज भवन में आयोजित “नेत्रदान शिविर” में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने नेत्रदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज भवन के पदाधिकारियों व कर्मियों के अतिरिक्त एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। वे विश्व के एक बड़े दूरदर्शी नेता हैं, जो निरंतर विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने जी-20 की मेजबानी इतने उल्लेखनीय तरीके से किया कि देश का सम्मान दुनिया भर में और बढ़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^