प्रमोद सावंत ने गोवा की जनता काे धन्यवाद दिया
10-Mar-2022 06:38 PM 7969
पणजी, 10 मार्च (AGENCY) गोवा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़ा छूने में एक कदम दूर है, इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता को पार्टी पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री सावंत ने ट्वीट किया, “ मैं गोवा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, क्योंकि उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है। ” चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस ने 10 सीटों पर विजय का स्वाद चखा और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने दो सीटों, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, आरजीपी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। भाजपा ने राज्य में सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद डॉ सावंत राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। डॉ. सावंत सानक्यूलिम निर्वाचन क्षेत्र से दो पर विधायक चुने गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^