प्रफुल्ल मांझी बीजद में हुए शामिल
10-Dec-2021 09:03 PM 8519
भुवनेश्वर 10 दिसंबर (AGENCY) ओडिशा में कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक प्रफुल्ल मांझी शुक्रवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। सुंदरगढ़ जिले के तलसारा विधानसभा से तीन बार के विधायक श्री माझी ने पिछले सप्ताह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि कांग्रेस का कहना था कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया है। श्री मांझी आज यहां पार्टी मुख्यालय पर संगठनात्मक सचिव प्रणव प्रकाश दास की उपस्थिति में बीजद में शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^