प्रशासन सरकार और आमजन को जोड़ने वाली कड़ी एवं समस्याओं के समाधान का अहम पड़ाव- भजनलाल
22-Sep-2024 12:52 AM 7907
जयपुर, 21 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन की सेवा में प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए प्रभावी प्रशासन की आवश्यकता बताते हुए कहा है कि सभी को मिलकर एक सशक्त और अग्रणी राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ना है और इसके लिए अधिकारियों का जवाबदेह होना बहुत जरूरी है। श्री शर्मा शनिवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् के अधिवेशन एवं नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति उत्तरदायी होने से हमें प्रेरणा मिलती हैं और हमारे काम की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी इस सेवा को एक नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए अपने अनुभवों को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने एवं नए प्रशासनिक प्रयासों को दिशा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^