प्रतिस्पर्धा आयोग, पेट्रोलियम-प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड को मिले नए प्रमुख
17-May-2023 05:14 PM 2835
नयी दिल्ली, 17 मई (संवाददाता) भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वह यह पद संभाल रही पहली महिला अधिकारी हैं। सीसीआई की नयी चेयरपर्सन सुश्री कौर 1988 के बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है। वह इस समय पंजाब सरकार में विशेष मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह केंद्र में वित्त, उद्योग और खाद्य विभागों में भी काम कर चुकी हैं। सीसीआई में चेयरमैन का पद गत अक्टूबर में अशोक गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली था। एक अन्य निर्णय में केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पूर्व कोयला सचिव अनिल जैन को पेट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) का चेयरमैन नियुक्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^