प्रत्यक्ष कर संग्रह अब तक 23.8 प्रतिशत बढ़ा
09-Oct-2022 06:57 PM 7409
नयी दिल्ली 08 अक्टूबर (संवाददाता) चालू वित्त वर्ष में कल तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के संग्रहित सकल कर की तुलना में 23.8 प्रतिशत अधिक है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आज यहां बताया कि प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड के बाद शुद्ध संग्रह 7.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 16.3 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 के प्रत्यक्ष कर के कुल बजट अनुमान का 52.46 प्रतिशत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^