प्रौद्योगिकी, ज्ञान और नवाचारों से युवा ’विकसित भारत’ की ओर बढ़े आगे: बागडे
23-Dec-2024 09:19 PM 2247
जयपुर, 23 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने यह समय ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का बताते हुए कहा है कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, ज्ञान और नवाचारों से ’विकसित भारत’ की संकल्पना में अपनी महती भूमिका निभाई जानी चाहिए। श्री बागडे सोमवार को यहां बियानी गर्ल्स कॉलेज द्वारा आयोजित ’19वीं इण्डो-जापान अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस ‘‘बायकॉन- 2024’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र की भी शिक्षा में महती भूमिका है। भारतीय ज्ञान परम्परा के आलोक में वैश्विक स्तर पर राष्ट्र को अग्रणी करने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने शिक्षा के जरिए भारत—जापान रिश्तों के अंतर्गत उद्यमिता, तकनीक और शिक्षा संबंधित सहयोग विकास के लिए ‘बायकॉन' जैसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^