प्रयागराज में यातायात समस्या तीर्थयात्रियाें की असाधारण संख्या का परिणाम: प्रशांत कुमार
10-Feb-2025 11:49 PM 7507
लखनऊ 10 फरवरी (संवाददाता) इतिहास के सबसे बड़े श्रद्धालु समागम के गवाह बन चुके प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं और हर दिन लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज आ रहे हैं जिसके चलते प्रयागराज में यातायात प्रबंधन पुलिस के लिये एक चुनौती साबित हो रहा है। सूबे के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि इस अभूतपूर्व मानवीय और वाहनों के प्रवाह को प्रबंधित करना किसी भी प्रशासन या पुलिस बल के लिए अब तक की सबसे कठिन चुनौती है। प्रयागराज का बुनियादी ढांचा अपनी अधिकतम क्षमता से आगे बढ़कर काम कर रहा है, और ऐसे में यातायात में देरी स्वाभाविक है। यह किसी प्रशासनिक असफलता का नहीं, बल्कि तीर्थयात्रियों की असाधारण संख्या का परिणाम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^