प्रिंसीपल्स एंडटीचर्स अवार्ड -2023 के बाहरवें संस्करण का शनिवार को होगा आयोजन
01-Sep-2023 11:30 PM 2647
जयपुर 01 सितंबर (संवाददाता) सिम्पली जयपुर थार सर्वोदय संस्थान और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के तत्वावधान में शिक्षकों के सम्मान में 'प्रिंसीपल्स एंडटीचर्स अवार्ड-2023 के 12वें संस्करण का शनिवार को जयपुर में आयोजन किया जाएगा। मैगजीन के सीईओ/ मैनेजिंग एडिटर सोमेन्द्र हर्ष ने शुक्रवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों का सम्मान हमारी संस्कृति है और इसी संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सिम्पली जयपुर ने पिछले 12 वर्षों से इसे निभाने की पूरी कोशिश की है और इसके 12वें संस्करण का आयोजन शनिवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^