प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पत्रकार विनय सिंह कुशवाहा का निधन
08-Dec-2024 07:15 PM 1638
फर्रुखाबाद 8 दिसंबर (संवाददाता) प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रकार विनय सिंह कुशवाहा का आज रविवार को अचानक ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदी दैनिक अमृत विचार के ब्यूरो चीफ विनय सिंह कुशवाहा की कल शनिवार रात में अचानक तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसके बाद अचानक ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर होने पर आज रविवार को करीब 11:00 बजे कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ब्रेन हेमरेज होने से का निधन हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^