प्रियंका ग्वालियर में, रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
21-Jul-2023 12:48 PM 3166
ग्वालियर, 21 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर यात्रा की शुरूआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहे। श्रीमती वाड्रा विशेष विमान से यहां पहुंचने के बाद सीधे रानी लक्ष्मीबाई की समाधिस्थल पहुंची। उन्होंने समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद परिक्रमा भी लगायी। इस अवसर पर श्री कमलनाथ के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। श्रीमती वाड्रा इसके बाद रैली स्थल पर रवाना हो गयीं, जहां वे जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगी। इस सभा में ग्वालियर चंबल अंचल के अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इसके पहले हवाईअड्डे पर श्री कमलनाथ और अन्य नेताओं ने श्रीमती वाड्रा का स्वागत किया। उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी सख्त प्रबंध किए गए हैं। श्रीमती वाड्रा ने पिछले माह जबलपुर में भी मां नर्मदा की आरती करने के साथ जनसभा को संबोधित किया था। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और ग्वालियर चंबल अंचल की 34 सीटें भी किसी भी राजनैतिक दल को सत्ता के मुहाने पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^