प्रियंका के बच्चों के इंस्टाग्राम को हैक नही किया गया: सरकार
22-Dec-2021 11:16 PM 6378
नई दिल्ली 22 दिसंबर ( वार्ता) सरकार ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक नहीं किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने देर रात बताया कि श्रीमती वाड्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की गई है, जिसकी प्रारंभिक जांच में उनके बच्चों के अकाउंट के हैक करने की जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती वाड्रा ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया है इसके बाद मंत्रालय ने इसकी जांच शुरू की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^