प्रियंका के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रायपुर के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
14-Nov-2023 10:51 PM 6358
रायपुर 14 नवम्बर(संवाददाता)कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आज रायपुर में किए गए रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। लगभग दो किलोमीटर के रोड शो को पूरा करने में उन्हे लगभग दो घंटे लग गए। श्रीमती गांधी रोड़ शो के लिए आज शाम यहां पहुंची और राजीव गांधी चौक में स्वं राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक फूलों से सजी खुली ट्रक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ ही रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी पंकज शर्मा,रायपुर दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुन्दर दास,रायपुर उत्तर के प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा एवं रायपुर पश्चिम के प्रत्याशी विकास उपाध्याय के साथ रोड शो पर रवाना हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^