प्रियंका कुक्षी और इंदौर में लेंगी चुनावी सभाएं
06-Nov-2023 02:29 PM 4446
भोपाल, 06 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी और इंदौर में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार श्रीमती वाड्रा दिन में कुक्षी में चुनावी सभा लेंगी। इसके बाद वे इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी सभा को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^